पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा महमूद गजनवी और लोदी वंश को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बवाल मच गया है। हामिद अंसारी ने एक इंटरव्यू में मोहम्मद गजनी को हिंदुस्तानी लुटेरा बताया है। उन्होंने कहा कि ये कहीं बाहर से नहीं आए थे, ये हिंदुस्तानी लुटेरे थे। राजनीतिक रूप से उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ये तोड़ दिया, वो तोड़ दिया।
'जिसने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा, उसकी तारीफ कर रहे अंसारी'
हामिद अंसारी के कमेंट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दो टूक कहा कि हामिद अंसारी और कांग्रेस इकोसिस्टम उस गजनी की तारीफ कर रहा जिसने हमारे मंदिरों में लूटपाट की। शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर रहा, ''शरजील और उमर खालिद को युवा कहने के बाद अब कांग्रेस इकोसिस्टम और हामिद अंसारी गजनी की तारीफ कर रहे हैं जिसने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा और अपवित्र किया। कांग्रेस इकोसिस्टम महमूद गजनी की तारीफ करता है। वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का विरोध करते हैं। वे औरंगजेब और उन लोगों के अपराधों पर पर्दा डालते हैं जिन्होंने हिंदुओं पर अत्याचार किए। वे भारत और हिंदुओं से नफरत करते हैं।''
शरजील इमाम और उमर खालिद का किया जिक्र
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, ''वैसे कांग्रेस पार्टी तो सोमनाथ मंदिर का विरोध करती है, अब उनके इकोसिस्टम वाले भी कभी शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा बोलते हैं, जोश वाले युवा। ये बयान दिखाते हैं कि हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले लोगों को हमेशा महिमा मंडित करने का काम कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम करता है।''
यह भी पढ़ें-
'नाराजगी' की खबरों के बीच खरगे और राहुल से मिले थरूर, मीटिंग के बाद दिया ये बड़ा बयान
"ये कौन है जो 'DK, DK' चिल्ला रहा है?" समर्थकों पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, जानें क्या क्या कह डाला