1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाना Jet2 Holiday से भी सुकूनभरा', CM हिमंत ने बुलडोजर एक्शन पर यूं ली चुटकी

'अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाना Jet2 Holiday से भी सुकूनभरा', CM हिमंत ने बुलडोजर एक्शन पर यूं ली चुटकी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 31, 2025 07:01 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:05 am IST

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अवैध निर्माण हटाने और अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाने को ब्रिटेन के मशहूर Jet2 Holidays से भी ज्यादा सुकूनभरा बताया है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

Himanta Biswa Sarma bulldozer action- India TV Hindi
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बुलडोजर एक्शन पर तंज कसा है। Image Source : PTI/@HIMANTABISWA/X

दिसपुर: असम के बिश्वनाथ में अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे से करीब 87 एकड़ जमीन खाली करवाई गई है। यहां अवैध रूप से बने निर्माण को बुलडोजर एक्शन करके ढहा दिया गया है। इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। असम सीएम ने अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाने को ब्रिटेन की कंपनी के Jet2 Holiday से भी सुकूनभरा बताया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा और ये Jet2 Holiday क्या है, इस आर्टिकल में जानिए।

CM हिमंत ने अतिक्रमणकारियों से ली चुटकी

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, 'जेट2 Holiday से बेहतर क्या हो सकता है? असम की संस्कृति और डेमोग्राफी को नष्ट करने का प्रयास करने वाले अतिक्रमणकारियों से जमीनें मुक्त कराने की संतुष्टि से बढ़कर कुछ नहीं। सभी को छुट्टियों की शुभकामनाएं, सिवाय उन अतिक्रमणकारियों के जिनसे हमने बिश्वनाथ में 87 एकड़ जमीन खाली कराई।'

जेट2 Holiday क्या है?

जेट2 हॉलिडेज, यूनाइटेड किंगडम की सबसे बड़ा हॉलिडे पैकेज देने वाली कंपनी है, जो ATOL-प्रोटेक्टेड हॉलिडे पैकेज देती है, जिनमें उड़ानें, होटल और ट्रांसपोर्ट शामिल होता है। यह कंपनी अपने रियल पैकेज हॉलिडे और फ्लैक्सिबल बुकिंग के लिए जानी जाती है, जिसमें लो डिपॉजिट और मंथली पे करने का ऑप्शन होता है। ये पैकेज Mediterranean बीच, कैनरी द्वीप समूह और City Breaks के लिए अच्छा। इसमें बजट से लक्जरी तक, ऑल-इन्क्लूसिव पैकेज समेत कई ऑप्शन होते हैं, जो गर्मियों में धूप का आनंद लेने और सर्दियों में छुट्टियां बिताने दोनों के लिए बढ़िया माना जाता है।

बुलडोजर एक्शन पर मुखर हैं मुख्यमंत्री हिमंत

लेकिन असम सीएम ने इससे ज्यादा सुकूनभरा अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाने को बताया है। जान लें कि असम में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार कार्रवाई होती रहती है। सीएम हिमंता भी इसको लेकर काफी मुखर रहते हैं। उनका कहना है कि अवैध अतिक्रमण जहां भी होगा, उसको खाली करवाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- 

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं, दुर्घटना में 70 लोग घायल

बजट 2026-27 की तैयारी शुरू, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक; मिशन 2047 पर हुई चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत