Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. India TV Poll Result : क्या सरकार दिल्ली बिल को राज्यसभा से पास करवा पाएगी? जानें जनता ने क्या कहा

India TV Poll Result : क्या सरकार दिल्ली बिल को राज्यसभा से पास करवा पाएगी? जानें जनता ने क्या कहा

Edited By: Niraj Kumar Published : Aug 01, 2023 12:41 pm IST, Updated : Aug 01, 2023 03:06 pm IST

केंद्र सरकार की ओर से एनसीटी दिल्ली सरकार (संशोधन) बिल संसद में पेश किया जाना है। हमने इसी मु्द्दे पर जनता की राय जानने की कोशिश की है।

राज्यसभा- India TV Hindi
Image Source : पीटीआई राज्यसभा

नई दिल्ली : केंद्र की ओर से संसद में  एनसीटी दिल्ली सरकार (संशोधन) बिल पेश किया जाना है। इस बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामे के आसार हैं। दिल्ली से जुड़े अध्यादेश को लागू किए जाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी इसका जोरदार विरोध कर रही है। वहीं विपक्षी दलों की पटना में आयोजित पहली बैठक में भी उसने केंद्र के इस फैसले का विरोध किया और सभी विपक्षी दलों से साथ देने का अनुरोध किया था। हालांकि उस वक्त आम आदमी पार्टी को इसपर आशातीत सफलता नहीं मिल पाई थी। लेकिन इस बिल को सदन के पटल पर रखे जाने से पहले विपक्षी गठबंधन की तरफ से यह ऐलान किया गया कि वह दिल्ली से जुड़े इस बिल का विरोध करेगा। इस मुद्दे पर इंडिया टीवी ने पोल के जरिए जनता की राय ली, जिसमें काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

'केंद्र सरकार दिल्ली बिल राज्यसभा में पास करा लेगी'

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि 'क्या सरकार दिल्ली बिल को राज्य सभा में पास करवा पाएगी?' इसके लिए हमने जनता के सामने हां, नहीं और कह नहीं सकते,  तीन ऑप्शन दिए  थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 10,089 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार इस बिल को राज्यसभा में पास करवा लेगी। वहीं कुछ लोगों का ही ऐसा मानना था कि केंद्र की सरकार इसे राज्यसभा में पास नहीं करवा पाएगी। वहीं बेहद कम लोग ही ऐसे थे जिनका कहना था कि वे कुछ कह नहीं सकते। 

India TV Poll Result
Image Source : INDIA TVIndia TV Poll Result

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 10,089 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 78  फीसदी लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार दिल्ली बिल को राज्यसभा से पास कराने में सफल रहेगी। वहीं 20 फीसदी लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार ऐसा कर पाने सफल नहीं हो पाएगी। वहीं 2 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने 'कुछ नहीं कह सकते' का जवाब दिया। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement