1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में CM बदलेंगे या मंत्रिमंडल? दिल्ली में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार; कांग्रेस हाईकमान का फैसला आज

कर्नाटक में CM बदलेंगे या मंत्रिमंडल? दिल्ली में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार; कांग्रेस हाईकमान का फैसला आज

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 26, 2026 10:00 am IST,  Updated : May 26, 2026 10:14 am IST

कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को दिल्ली बुला लिया है। पिछले 6 महीने से सीएम बनाने की मांग को लेकर डीके शिवकुमार शीर्ष नेतृत्व से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार- India TV Hindi
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार Image Source : PTI

कर्नाटक की सियासत में इस वक्त भारी हलचल है। राज्य में मंत्रिमंडल का फेरबदल होगा या फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी ही बदल दी जाएगी, इस पर जल्द ही सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों को दिल्ली बुला लिया है।

डीके शिवकुमार को गुड न्यूज का इंतजार

पिछले 6 महीने से मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर डीके शिवकुमार शीर्ष नेतृत्व से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सीएम के तौर पर हाल ही में तीन साल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सुझाव दिया है कि 2028 के चुनावों के मद्देनजर मंत्रिमंडल में एक बड़े बदलाव की जरूरत है, ताकि चुनाव की सही पिच तैयार की जा सके। 

सिद्धारमैया के साथ कई सारे मंत्रियों ने भी दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इनके अलावा, 45 से ज्यादा MLA's और 10 से ज्यादा MLC's भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इनमें वो MLA's भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ महीनों से मंत्री बनने की मांग को लेकर हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं।

हाईकमान के सामने बड़ी चुनौती

CM कैंप से जुड़े नेताओं को उम्मीद है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, जिसमें अगर डीके शिवकुमार चाहें तो उन्हें कुछ और भी अहम विभाग दिया जा सकता है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कैंप से जुड़े नेताओं को भरोसा है कि पॉवर शेयरिंग के अपने वादे को सीएम और हाईकमान निभाएंगे और डीके शिवकुमार को बचे हुए 2 साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, एक जनप्रिय ओबीसी नेता को इस स्टेज में हटाना हाईकमान के लिए काफी चुनौती भरा कदम हो सकता है। अब सबकी नजरें नई दिल्ली में होने जा रही बैठक पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें-

PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने भी दी बधाई, जानें क्या बोले

मुंबई से सटे मीरा रोड पर बकरीद से पहले फिर हुआ तनाव, 2 समुदायों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत