1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच कौन पड़ेगा भारी? जानें जनता का ताजा मूड

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच कौन पड़ेगा भारी? जानें जनता का ताजा मूड

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Mar 05, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 04:31 pm IST

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सभी चारों सीटों पर बीजेपी जीतती दिखाई दे रही है।

 हिमाचल प्रदेश ओपिनियन पोल  - India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा से पहले सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता के मन में क्या चल रहा है इसको लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने जनता के मूड को जानने की कोशिश की है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर ओपिनियन पोल में किसको बढ़त मिल रही है। इसकी चर्चा हम इस लेख में करेंगे।

कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सभी चारों सीटों पर बीजेपी जीतती दिखाई दे रही है। कांग्रेस इस बार यहां से एक भी सीट जीतती दिखाई नहीं दे रही है। 

कांगड़ा में किसको मिलेगी जीत

कांगड़ा संसदीय सीट इस समय बीजेपी के खाते में है। यहां से बीजेपी के किशन कपूर सांसद हैं। वह 2019 के चुनाव में 4 लाख 77 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे। 2014 में ये सीट बीजेपी के पास थी। तब शांता कुमार इस सीट से 1 लाख 70 हजार वोटों के अंतर से जीते थे।

मंडी से इस बार कौन जीतेगा

मंडी लोकसभा सीट भी बीजेपी के पास है। यहां से बीजेपी के राम स्वरूप शर्मा 2019 के चुनाव में 4 लाख 5 हजार के मार्जिन से जीते थे। 2014 में यही सीट राम स्वरूप शर्मा ने केवल 40 हजार वोटों के मार्जिन से जीती थी। यानी मंडी सीट पर भी बीजेपी ने एकदम खूंटा गाड़ दिया है।

 हमीरपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी

इस समय हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। 2019 के चुनाव में अनुराग ठाकुर ने ये सीट 3 लाख 99 हजार यानी लगभग 4 लाख वोटों के मार्जिन से जीती थी। 2014 के चुनाव में अनुराग ठाकुर यही सीट केवल 98 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे।

शिमला सीट का हाल

इस समय यहां से बीजेपी के सुरेश कश्यप सांसद हैं। वह 2019 का चुनाव 3 लाख 27 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे। 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के ही वीरेंद्र कश्यप 84 वोटों के अंतर से जीते थे। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें लगातार दो चुनाव से बीजेपी ही जीत रही है। बीजेपी 100% का मार्जिन 2014 में, 100% का ही मार्जिन 2019 में था। 

ये भी पढ़ेंः INDIA TV-CNX Opinion Poll: केरल में 3 सीटें जीत सकती है बीजेपी, जानें-राहुल गांधी-शशि थरूर की सीट का हाल

असम में बीजेपी का जलवा बरकरार? जानिए इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के नतीजे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत