Lok Sabha Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर साफ हो चुकी है और एनडीए को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिल चुका है। खबर लिखे जाने तक एनडीए को रुझानों/नतीजों में 293 सीटें मिली हैं वहीं इंडी अलायंस को 232 सीटें मिली हैं जबकि अन्य के खाते में 18 सीटें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जनादेश के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश नए फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस जनादेश को नरेंद्र मोदी के खिलाफ बताया और कहा कि यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।
लोकसभा चुनावों के लिए हो रही मतगणना के पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें: