1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे पपीते से घर पर झटपट बनाएं रंग-बिरंगी 'टूटी-फ्रूटी', बाजार का स्वाद भी होगा फेल

कच्चे पपीते से घर पर झटपट बनाएं रंग-बिरंगी 'टूटी-फ्रूटी', बाजार का स्वाद भी होगा फेल

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 14, 2026 02:51 pm IST,  Updated : May 14, 2026 03:39 pm IST

How To Make Tutti Frutti At Home: बाजार में मिलने वाले टूटी-फ्रूटी अनहेल्दी होते हैं। ऐसे में आप घर पर झटपट कच्चे पपीते से टूटी फ्रूटी बना सकते हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

टूटी-फ्रूटी रेसिपी- India TV Hindi
टूटी-फ्रूटी रेसिपी Image Source : INDIA TV

रंग-बिरंगी और रसीली टूटी फ्रूटी बच्चों को खूब पसंद आती है। केक से लेकर आइसक्रीम तक हर चीज में बच्चों को टूटी फ्रूटी चाहिए होती है। लेकिन बाजार में मिलने वाली टूटी फ्रूटी को कैसे तैयार किया गया ये कोई नहीं जानता। इनमें कलर का खूब इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर अपने बच्चों के लिए कच्चे पपीते से टूटी फ्रूटी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए टूटी फ्रूटी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • कच्चा पपीता: 1 मध्यम आकार का (लगभग 500 ग्राम)
  • चीनी: 1.5 कप
  • पानी: 3 कप
  • वनीला एसेंस: 1 छोटा चम्मच 
  • फूड कलर: लाल, हरा, पीला 

बनाने की विधि

1. पपीता तैयार करें
सबसे पहले पपीते को छीलकर उसके बीज निकाल दें। इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रहे कि टुकड़े एक ही साइज के हों ताकि वे दिखने में अच्छे लगें।

2. उबालें
एक बर्तन में 3 कप पानी उबालें। कटे हुए पपीते के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब टुकड़े थोड़े नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी छानकर टुकड़ों को अलग रख लें। 

3. चाशनी में पकाना
एक चौड़े पैन में 1.5 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर उबालें। जब चीनी घुल जाए, तो उबले हुए पपीते के टुकड़े इसमें डाल दें। इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक कि चाशनी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए और पपीता चाशनी को अच्छे से सोख न ले। लास्ट में वनीला एसेंस डालकर मिला दें।

4. रंग एड करें
पपीते के टुकड़ों को चाशनी सहित 3-4 अलग-अलग कटोरियों में निकाल लें। हर कटोरी में अपनी पसंद का फूड कलर एक-एक चुटकी मिलाएं। इन्हें 10-12 घंटे या रात भर के लिए चाशनी में ही भीगा रहने दें ताकि रंग और मिठास अंदर तक चली जाए।

5. सुखाना
अगले दिन, चाशनी को छानकर टुकड़ों को निकाल लें। एक प्लेट या जाली पर इन्हें फैला दें। पंखे की हवा में 1-2 दिन के लिए सूखने दें। जब इनका चिपचिपापन खत्म हो जाए, तो समझें कि टूटी-फ्रूटी तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल