1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव मंच: 'मोदी सरकार ने तुष्टीकरण को खत्म किया, कांग्रेस के इमोशनल अत्याचार को जनता नकार रही', बोले मुख्तार अब्बास नकवी

चुनाव मंच: 'मोदी सरकार ने तुष्टीकरण को खत्म किया, कांग्रेस के इमोशनल अत्याचार को जनता नकार रही', बोले मुख्तार अब्बास नकवी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 24, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 05:23 pm IST

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम चुनाव मंच में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष के रणबांकुरों की जगह रणछोड़ ज्यादा हैं।

Mukhtar Abbas Naqvi- India TV Hindi
मुख्तार अब्बास नकवी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम चुनाव मंच में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। नकवी ने कहा कि पीएम मोदी ने तमाम संकटों को पछाड़ा है। पीएम मोदी देश को विकास के रास्ते पर लाए हैं। कांग्रेस संविदा की सरकार लाना चाहती है, वहीं मोदी सरकार ने तुष्टीकरण को खत्म किया। 

इस चुनाव में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल: नकवी

नकवी ने कहा कि ध्रवीकरण के खिलाड़ी आज परेशान हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की दाल नहीं गलेगी। राहुल के बयान पर तो सैम पित्रोदा ने ही मुहर लगाई। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। नकवी ने कहा कि अब इमोशनल अत्याचार से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस के इमोशनल अत्याचार को जनता नकार रही है। झूठ के झाड़ से सच के पहाड़ को नहीं हटा सकते। 

कांग्रेस ने अपनी गठबंधन सरकारों को गिराया: नकवी

नकवी ने कहा कि यूपी में सपा का पत्ता साफ होगा। कांग्रेस ने बेशर्मी के साथ अपनी गठबंधन की सरकारों को गिराया है। 2014 और 2019 में बीजेपी को अकेले बहुमत मिला था लेकिन फिर भी वह अपने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चली।

नकवी ने कहा कि पीएम मोदी ने काम में कोई कमी नहीं की, इसलिए कोई उन्हें क्यों नहीं वोट करेगा? कांग्रेस के कट, कम्यूनिलिज्म और कमीशन पर रोक है। बीजेपी के खिलाफ मुस्लिमों में जहर भरा जा रहा है। ईडी और सीबीआई एक बहाना हैं। 

ये भी पढ़ें: 

चुनाव मंच: दिल्ली की सियासी लड़ाई को लेकर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने क्या कहा?

चुनाव मंच: क्या कांग्रेस में कई पॉवर सेंटर हैं? जानें इस आरोप पर क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत