1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओडिशा में BJD और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक BJP समर्थक की मौत, कई घायल

ओडिशा में BJD और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक BJP समर्थक की मौत, कई घायल

 Published : May 16, 2024 01:48 pm IST,  Updated : May 16, 2024 02:51 pm IST

पुलिस ने बताया है कि बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ये झड़प बुधवार की देर रात एक प्रत्याशी के पोस्टर को लगाने के लिए हुई है। झड़प में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है।

lok sabha elections 2024- India TV Hindi
lok sabha elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अब राज्य के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प और हिंसा की खबर आई है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं, घटना में सात अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। घायल लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आइए जानते हैं इस झड़प के पीछे की पूरी कहानी।

पोस्टर लगाने को लेकर हुई झड़प

पुलिस के मुताबिक बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ये झड़प बुधवार की देर रात हुई है। ये झड़प खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में दोनों पक्षों ने लड़ाई में धारदार हथियारों का इस्तेमाल भी किया है। घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार पाहाना के रूप में की गई है, जो इसी गांव का रहने वाला था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

सहयोगी की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और कथित तौर पर खल्लीकोट विधानसभा सीट से बीजद उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने थाने के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया और विधायक और उनके पति दैतारी बहेरा की गिरफ्तारी की मांग की। सूर्यमणि बैद्य इस सीट सो दोबारा चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी को उम्मीदवार बनाया है। 

कब हैं चुनाव?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से तुरंत शांति बहाल करने को कहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, खल्लीकोट विधानसभा और अस्का संसदीय सीट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ 20 मई को है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- रायबरेली का पहला 'गांधी', जिसे भूल गए राहुल गांधी? जानें क्या है पूरी कहानी


Lok Sabha Elections 2024: लालगंज में 'सपा के शहजादे' पर बरसे PM, CAA पर भी बोले; जानें प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत