लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर तारीखों की घोषणा हो चुकी है। देशभर में कुल 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा, वहीं 1 जून को 7वें चरण का चुनाव होगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनावी कैंपेन में तेजी ला दी है। बता दें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने में सभी राजनेता और राजनीतिक दल लगे हुए हैं। ऐसे में हम आपको चुनाव से जुड़ी सभी अपड़ेट्स देते रहेंगे।
Related Stories