1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलता दिखा लूना, प्रियंका ने दिया मजेदार कैप्शन

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलता दिखा लूना, प्रियंका ने दिया मजेदार कैप्शन

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 07, 2023 03:03 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 03:03 pm IST

इस तस्वीर में राहुल गांधी लूना के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूना राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है।

लूना के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
लूना के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : TWITTER

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हर रोज एक ना एक तस्वीर ऐसी आती रहती है जो सुर्खियां बटोर लेती है। आज फिर ऐसी ही एक तस्वीर आई है। इस फोटो में राहुल के साथ जो यात्रा में कदमताल मिला रहा है वह बेहद खास है। इतना खास कि प्रियंका गांधी भी मजेदार कैप्शन देकर फोटो पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं पाई। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लूना (कुत्ता) भी शामिल हुआ। इस तस्वीर में आगे-आगे लूनो चल रहा है और पीछे राहुल गांधी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट की लूना की तस्वीर

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक तस्वीर साझा कर लिखा, "मैं देख रही हूं कि लूना का अपहरण कर लिया गया है!" और तस्वीर पर लिखा, "हम्म्म... मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से ज्यादा का समय लगा, लेकिन ठीक है... अब मैं यहां हूं।  कुत्ते निस्संदेह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं और यह भावना पारस्परिक है। प्रियंका ने इसी भाव से ये पोस्ट किया। 

आगे-आगे लूना और पीछे-पीछे राहुल गांधी
इस तस्वीर में राहुल गांधी लूना के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूना राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है। इस दौरान ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पानीपत के घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया। बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। 

तीन हजार किलोमीटर चल चुके हैं राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत