1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएम बिरेन सिंह समेत मणिपुर के सभी मंत्री हैं करोड़पति, किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं

सीएम बिरेन सिंह समेत मणिपुर के सभी मंत्री हैं करोड़पति, किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 07:06 pm IST

मंत्रियों के शपथ पत्र के मुताबिक, सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री गोविंददास कोंथौजम हैं।

Manipur, Manipur Ministers, Manipur Ministers Crorepati, Biren Singh- India TV Hindi
N Biren Singh chaired the first cabinet meeting of the new Govt. to discuss certain important matters of the State. Image Source : PTI FILE

Highlights

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने 5 मंत्रियों के साथ सोमवार को शपथ ली थी।
  • खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सिंह के साथ-साथ उनके सभी मंत्री 'करोड़पति' हैं।
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने 5 मंत्रियों के साथ सोमवार को शपथ ली थी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सिंह के साथ-साथ उनके सभी मंत्री 'करोड़पति' हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। फरवरी-मार्च विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से बहुमत हासिल करने के 12 दिन बाद सिंह ने सोमवार को लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे।

नेमचा किपगेन मंत्रिपरिषद में एकमात्र महिला मंत्री

मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन ने इंफाल में राजभवन में एक समारोह के दौरान सिंह और 5 अन्य मंत्रियों, थोगम बिस्वजीत सिंह, युमनाम खेमचंद सिंह, गोविंददास कोंथौजम और नेमचा किपगेन को शपथ दिलाई थी। इन मंत्रियों में नेमचा किपगेन नागा पिपुल्स फ्रंट के कोटे से मंत्री बनीं हैं, जबकि अन्य सभी मंत्री बीजेपी से हैं। पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन बीरेन सिंह मंत्रिपरिषद में एकमात्र महिला मंत्री हैं। ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सभी पांचों मंत्रियों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया और पाया कि उनकी औसत संपत्ति 4.04 करोड़ रुपये है।

सीएम बीरेन सिंह के पास 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति
मंत्रियों के शपथ पत्र के मुताबिक, सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री गोविंददास कोंथौजम हैं, जो मणिपुर राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे और पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे। उनकी संपत्ति 8.32 करोड़ रुपये है, जबकि बीरेन सिंह के पास 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो कि सभी मंत्रियों में सबसे कम है। मुख्यमंत्री और अन्य 5 मंत्रियों ने देनदारियों की घोषणा की है, जिनमें से सबसे अधिक देनदारियों वाले मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह हैं, जिनकी देनदारी 59 लाख रुपये है। खेमचंद सिंह मणिपुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।

किसी भी मंत्री के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं
एक मंत्री ने अपनी 10वीं कक्षा की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है, जबकि 4 (67 प्रतिशत) मंत्रियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता होने की घोषणा की है और एक अन्य डिप्लोमा धारक हैं। मुख्यमंत्री सिंह और 5 अन्य मंत्रियों ने अपने हलफनामे में घोषित किया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। बीरेन सिंह मंत्रिपरिषद का विस्तार बाद में किया जाएगा, क्योंकि 6 मंत्रियों के पद खाली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही अपने मंत्रालय का विस्तार करेंगे। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत