Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'बीजेपी सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है', ओडिशा में बोले पीएम मोदी

'बीजेपी सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है', ओडिशा में बोले पीएम मोदी

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Updated : Sep 27, 2025 03:37 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : X@BJP4INDIA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। राष्ट्रीय संचार अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का लोकार्पण किया। 

 

 

 

Latest India News

PM Modi Odisha Visit LIVE Update

Auto Refresh
Refresh
  • 12:55 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    'बीजेपी सरकार में दोगुनी बचत का दौर आ गया है': PM MODI

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।"

  • 12:50 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज़ में आत्मनिर्भर बनेः मोदी

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने... देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है... हमने देश में जहाज़ निर्माण के लिए 70 हज़ार करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा... इससे युवाओं को बहुत फ़ायदा होगा, लाखों रोज़गार पैदा होंगे..."

  • 12:42 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत

    पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, technology हो या फिर देश की सुरक्षा — जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया है।

  • 12:39 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    50,000 परिवारों को मिलेगा पक्का घर

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है। आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है।

     

  • 12:37 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ओडिशा का विकास तेजी से हो रहाः पीएम मोदी

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- 'विकसित ओडिशा'। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।"

  • 12:17 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों में किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, रोजगार के अवसर पैदा करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।

  • 12:03 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। राष्ट्रीय संचार अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का उद्घाटन किया। सुदूर, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 26,700 से अधिक संपर्कविहीन गाँवों को भी कनेक्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री ने आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए क्षमता का सृजन होगा। उन्होंने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार की कई पहलों का भी शुभारंभ किया।

     

  • 11:50 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे पीएम मोदी

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करने झारसुगुड़ा पहुंच गए हैं। मंच पर ओडिशा के सीएम पर डिप्टी सीएम मौजूद हैं। वह दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। जून 2024 में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद 15 महीनों में राज्य में प्रधानमंत्री का यह छठा दौरा है। 

  • 11:37 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंच गए हैं। वह कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। 

  • 10:56 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने की पीएम मोदी की तारीफ

     ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने प्रधानमंत्री मोदी के झारसुगुड़ा दौरे पर कहा, "...हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पिछले एक साल में प्रधानमंत्री का यह सातवां ओडिशा दौरा है। आज वे झारसुगुड़ा में युवाओं को संबोधित करेंगे और ओडिशा के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह ओडिशा के लिए एक बड़ा अवसर होगा। हम विकास और विरासत, दोनों देख रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार तेज़ी से काम कर रही है।"

  • 10:55 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने दी ये जानकारी

     भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने प्रधानमंत्री मोदी के झारसुगुड़ा के दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा पर विशेष नजर रखी है... उन्होंने ओडिशा का कई बार दौरा किया है, वे उपेक्षित क्षेत्रों का विकास कर रहे हैं... आज वे यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ओडिशा के लोग चाहते थे कि डबल इंजन सरकार का प्रभाव हो और तेजी से विकास हो, और यही हो रहा है... वे विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।"

  • 10:54 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    लोक कलाकार करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारसुगुड़ा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां की गई है और लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

     

  • 10:44 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    प्रधानमंत्री अंत्योदय गृह योजना के तहत होगा ये काम

     प्रधानमंत्री अंत्योदय गृह योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित करेंगे। यह योजना दिव्यांगजनों, विधवाओं, लाइलाज बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों और प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों सहित कमजोर ग्रामीण परिवारों को पक्के घर और वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह पहल समाज के सबसे वंचित वर्गों के लिए सामाजिक कल्याण और सम्मान सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • 10:42 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

    प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ओडिशा में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा। वह बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संभलपुर स्थित वीआईएमएसएआर को विश्वस्तरीय सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों में उन्नत करने की आधारशिला रखेंगे। उन्नत सुविधाओं में बिस्तरों की बढ़ी हुई क्षमता, ट्रॉमा केयर यूनिट, डेंटल कॉलेज, मातृ एवं शिशु देखभाल सेवाएँ और विस्तारित शैक्षणिक बुनियादी ढांचा शामिल होगा, जिससे ओडिशा के लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

  • 10:41 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मेरिट योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री देश भर के 275 राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्ता, समानता, अनुसंधान और नवाचार में सुधार के लिए डिज़ाइन की गई मेरिट योजना का शुभारंभ करेंगे।

  • 10:40 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनसे कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। इनमें संबलपुर-सरला में रेल फ्लाईओवर का शिलान्यास, कोरापुट-बैगुडा लाइन के दोहरीकरण और मनाबर-कोरापुट-गोरपुर लाइन का राष्ट्र को समर्पण शामिल है। ये परियोजनाएँ ओडिशा और पड़ोसी राज्यों में माल और यात्री यातायात में उल्लेखनीय सुधार लाएंगी और स्थानीय उद्योगों और व्यापार को मज़बूत करेंगी। 

  • 10:40 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की रखेंगे आधारशिला

    प्रधानमंत्री मोदी लगभग 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से आठ आईआईटी - तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर - के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इस विस्तार से अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए क्षमता का सृजन होगा और आठ अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क स्थापित होंगे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement