1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 1,19,440 बूथ पर सफल मतदान, चुनाव आयोग बोला- कहीं भी दोबारा वोटिंग की सिफारिश नहीं

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 1,19,440 बूथ पर सफल मतदान, चुनाव आयोग बोला- कहीं भी दोबारा वोटिंग की सिफारिश नहीं

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 25, 2026 06:59 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 07:17 am IST

चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि 1,19,440 बूथ में से किसी भी पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश नहीं की गई है। इन सभी बूथ पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

EVM- India TV Hindi
ईवीएम मशीन Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान के बाद किसी भी पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान की सिफारिश नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 44,376 पोलिंग स्टेशन में से किसी पर भी दोबारा वोटिंग की सिफारिश नहीं की गई है। यहां 23 अप्रैल को पहले फेज के दौरान वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार तमिलनाडु के 75064 पोलिंग स्टेशन में से किसी पर भी दोबारा वोटिंग की सिफारिश नहीं की गई है। 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी और रिकॉर्ड 92 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।

पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां अक्सर चुनाव के दौरान हिंसा होती है। ऐसे में इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इस वजह से लोगों ने बिना डरे मतदान किया और पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण कहीं भी दोबारा मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी।  

तमिलनाडु में 85 फीसदी मतदान

तमिलनाडु में भी इस बार बंपर मतदान हुआ है। यहां 85 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, '' 'यह केवल एक वोट है' सोचने के बजाय, लोगों ने शायद इस प्रेरणा के साथ वोट दिया कि 'यह एक समूची पीढ़ी के लिए है'। मैं ऐसे सभी जिम्मेदार नागरिकों की सराहना करता हूं। मुख्यमंत्री ने 'तमिलनाडु चुनाव 2026 लोकतांत्रिक उत्सव: रिकॉर्ड मतदान; जनता की सराहनीय नागरिक जिम्मेदारी' शीर्षक वाले पोस्ट में कहा कि हमेशा की तरह, चुनाव बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, "यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के मतदाताओं ने 84.69 प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र की रक्षा करने का अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है।" निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में 85.15 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, "तमिलनाडु में मतदान हो चुका है। तमिलनाडु चार मई को जीतेगा। आइए मिलकर जीत हासिल करें।"

यह भी पढ़ें-

AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने से कैसे बदलेगा खेल? जानें, राज्यसभा का नंबर गेम

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत