1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हम मोदी सरकार को सपोर्ट करते हैं', जाति जनगणना और पहलगाम हमले पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

'हम मोदी सरकार को सपोर्ट करते हैं', जाति जनगणना और पहलगाम हमले पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 30, 2025 07:38 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 07:53 pm IST

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले और जाति जनगणना को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का समर्थन किया है लेकिन कहा है कि इसकी टाइमलाइन बताएं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि हम इस फैसले का सपोर्ट करते हैं लेकिन सरकार को इसकी टाइमलाइन बतानी चाहिए। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इसकी डिजाइन हम बनाएंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि “हमने संसद में कहा था कि हम जाति जनगणना करवाएंगे। हमने यह भी कहा था कि हम 50 प्रतिशत की सीमा को तोड़ देंगे जो एक कृत्रिम दीवार थी। मुझे नहीं पता कि 11 साल बाद क्या हुआ जब कैबिनेट ने जाति जनगणना की घोषणा की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि केवल चार जातियां हैं।”


राहुल ने कही बड़ी बात
तेलंगाना जाति जनगणना के लिए एक मॉडल बन गया है, जो एक खाका हो सकता है। हम सरकार को जाति जनगणना की रूपरेखा तैयार करने का प्रस्ताव देते हैं। एक बिहार की रूपरेखा है और दूसरी तेलंगाना की, और दोनों में बहुत अंतर है। हम जाति जनगणना के माध्यम से विकास का एक नया प्रतिमान लाना चाहते हैं। हम केंद्र से संस्थानों, सत्ता संरचनाओं आदि में ओबीसी, दलितों, आदिवासियों की भागीदारी के बारे में यह सवाल पूछ रहे हैं।

पहलगाम हमले के आतंकियों को सजा मिले

नरेंद्र मोदी को एक्शन लेना है अब पीएम मोदी तय करेंगे एक्शन कब लेना है। पहलगाम के आतंकियों को सजा मिलनी चाहिए। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत