1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज ओम बिरला से मुलाकात, शिंदे संग बैठक; शिवसेना स्थापना दिवस से पहले उद्धव की पार्टी में बड़ी टूट!

आज ओम बिरला से मुलाकात, शिंदे संग बैठक; शिवसेना स्थापना दिवस से पहले उद्धव की पार्टी में बड़ी टूट!

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 17, 2026 09:27 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 09:28 am IST

दिल्ली में शिवसेना UBT के बागी सांसद थोड़ी देर में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। इस हलचल को देखते हुए उद्धव कैंप भी सतर्क हो गया है। उद्धव कैंप ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि बागी सांसदों के अलग गुट को मान्यता ना दी जाए।

उद्धव ठाकरे, ओम बिरला।- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे, ओम बिरला। Image Source : PTI (FILE PHOTO)

शिवसेना स्थापना दिवस से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी में UBT में आज बड़ी टूट हो सकती है। आज दिल्ली में उद्धव ठाकरे की पार्टी के 7 सांसद एक नया गुट बनाकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात लोकसभा स्पीकर के निवास पर आज सुबह 10 बजे के पहले होगी। आज ये सांसद दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के घर पर भी बैठक करेंगे। इस बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। 

7 बागी सांसदों में कौन-कौन?

उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टीकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भानुसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव का नाम पक्का माना जा रहा है। इनके साथ-साथ नासिक सीट से सांसद राजाभाउ वाजे का नाम भी शिंदे गुट से जुड़ने वालों की लिस्ट में है।  

अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी 

उद्धव गुट में इस टूट को 19 जून को ऑफिशियली अंजाम दिया जा सकता है। उस दिन शिवसेना का स्थापना दिवस है। इस हलचल को देखते हुए उद्धव कैंप भी सतर्क हो गया है और उसने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि अलग गुट को मान्यता ना दी जाए। पार्टी के नेता और सांसद अरविंद सावंत ने ये चिट्ठी लोकसभा के स्पीकर अरविंद सावंत ने लिखी है।

UBT की ओर से पार्टी सांसदों को व्हिप जारी 

वहीं, दिल्ली में कल उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की बैठक भी बुलाई गई है। इसके लिए बाकयदा पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया है। कल की बैठक में सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। ये सारी गतिविधियां उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की टूट के बाद हो रही हैं।

'हम सदैव ठाकरे के साथ', मातोश्री के बाहर उद्धव के समर्थन में पोस्टर 

दिल्ली में उद्धव गुट के बागियों की बैठक हो रही है तो वहीं, मुंबई में मातोश्री के बाहर पोस्टर लगाया गया है जिसपर लिखा है हम सदैव ठाकरे के साथ हैं। पोस्टर पर उद्धव ठाकरे, बालासाहेब ठाकरे के साथ-साथ आदित्य ठाकरे की भी फोटो लगी है जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि असली शिवसेना ठाकरे की ही है।

यह भी पढ़ें-

दशकों की वफादारी खत्म! कौन हैं वो 7 सांसद, जिन्होंने उद्धव ठाकरे की नींद उड़ा दी? जानिए बागी MPs से जुड़े हर सवाल का जवाब 

'संजय राउत ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को खत्म करने की ठान ली है', केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत