1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘या तो मारे डर के या…’, उद्धव ठाकरे को बहुत चुभेगा संजय निरुपम का ये बयान

‘या तो मारे डर के या…’, उद्धव ठाकरे को बहुत चुभेगा संजय निरुपम का ये बयान

 Reported By: Atul Singh Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Aug 03, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:41 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे के एक बयान को निशाना बनाते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक करारा तंज कसा है।

Sanjay Nirupam, Sanjay Nirupam Uddhav Thackeray- India TV Hindi
संजय निरुपम और उद्धव ठाकरे। Image Source : PTI/X

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को शिवसेना (UBT) के मुंबई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था। इस मौके पर सूबे के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर बोलते हुए उद्धव ने कहा था कि 'मुझे और आदित्य को जेल में डालने की साजिश फडणवीस ने रचा था। अब या तो तुम (फडणवीस) रहोगे या मैं रहूंगा।' हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने फडणवीस को कभी चैलेंज नहीं दिया, मैंने बीजेपी को चैलेंज दिया था। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने ठाकरे के इसी बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है।

‘तथाकथित वारिस 48 घंटे में पलटी मार गए’

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए X पर लिखा, ‘शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जो बोलते थे, उस पर आजीवन टिके रहते थे। बालासाहेब के तथाकथित वारिस 48 घंटे में पलटी मार गए। मुंबई के रंगशारदा हॉल में उन्होंने चैलेंज किया था कि या तो तुम रहोगे या मैं। यह चैलेंज उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया था। आज पुणे में उन्होंने पलटी मार दी। या तो मारे डर के या भूलचूक माफ़ करो के अंदाज में। उन्होंने मुंबई वाले भाषण पर सफ़ाई देते हुए कहा है कि मैंने फडणवीस को नहीं, भाजपा को धमकी दी थी। बंदर भी इतना तेज नहीं पलटता।’

‘बालासाहेब के वारिस ‘वो’ कभी नहीं हो सकते’

संजय निरुपम ने उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कोई उन्हें उनका मुंबई वाला भाषण सुनाए तो उनके झूठ का भंडाफोड़ हो जाएगा। आज फिर स्पष्ट हो गया कि बालासाहेब के असली वारिस ‘वो’ कभी नहीं हो सकते।’ बता दें कि फडणवीस ने भी उद्धव के बयान पर पलटवार किया था और कहा था कि उद्धव ठाकरे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि कोई हताशा में संतुलन खोकर अनाप-शनाप बकवास करे, उस पर जवाब नहीं दिया जाता है। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है और दोनों गुट एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत