1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड चुनाव में NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? अमित शाह से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान

झारखंड चुनाव में NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? अमित शाह से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 07, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 09:27 pm IST

इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी दलों में हलचल तेज हो गई है। वहीं झारखंड में चिराग पासवान की पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या अकेले, इसे लेकर चिराग पासवान ने जानकारी दी है।

झारखंड चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान।- India TV Hindi
झारखंड चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान। Image Source : ICHIRAGPASWAN (X)

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी पार्टी झारखंड चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी या एनडीए के साथ, इसपर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही दिनों बाद इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बता दें कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया, वह एनडीए का समर्थन कर रहे हैं। 

अमित शाह से की मुलाकात

चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मैंने कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने देश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। झारखंड को लेकर भी चर्चा हुई।’’ चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इस चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने आगे कहा, ‘‘झारखंड में भी मेरी सोच यही है कि हम लोग राजग के साथ मिलकर चुनाव लड़ें।’’ उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव लड़ने पर 2-4 दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।

एग्जिट पोल पर कही ये बात

चिराग पासवान ने कहा, ‘‘प्रदेश इकाई चुनाव लड़ना चाहती है। देखते हैं, हम गठबंधन के तहत लड़ते हैं या अकेले, स्थिति कैसी बनती है। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मेरी बहुत सकारात्मक बैठक हुई। अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।’’ वहीं सीट शेयरिंग को लेकर जब चिराग पासवान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गठबंधन के सिद्धांतों के अनुरूप यह बात सार्वजनिक नहीं करेंगे। इसके अलावा हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर भी उन्हों ने बात की। उन्होंने कहा कि एनडीए की ही सरकार बनेगी। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

नक्सलवाद पर सबसे बड़ी कार्रवाई के बाद PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, विकास कार्यों सहित इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल शरद पवार गुट में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत