1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में 18 जिलों के 830 गांव बाढ़ प्रभावित

उत्तर प्रदेश में 18 जिलों के 830 गांव बाढ़ प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 07:45 pm IST

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ, लेकिन अब भी राज्य के 18 जिलों के 830 गांव इससे प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

18 districts of 830 villages affected by flood in Uttar Pradesh- India TV Hindi
18 districts of 830 villages affected by flood in Uttar Pradesh Image Source : AP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ, लेकिन अब भी राज्य के 18 जिलों के 830 गांव इससे प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और 18 जिलों के 830 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 477 गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं। बृहस्पतिवार को राज्य के 17 जिलों के 883 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित थे और 562 पूरी तरह बाढ़ से घिरे थे। 

उन्होंने बताया कि बाढ प्रभावित जिलों में अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, शाहजहांपुर, संतकबीर नगर और सीतापुर शामिल हैं। गोयल ने बताया कि पलियां कला लखीमपुर खीरी में शारदा नदी, श्रावस्ती में राप्ती नदी, अयोध्या में सरयू नदी और बलिया में तुर्तीपार का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदियों के जलस्तर की निगरानी की रखी जाए तथा आसपास के गांवों में पानी भरने के पूर्व ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत