1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: एक ही बाइक पर सवार पांच किशोर हादसे का शिकार, दो की मौत, तीन घायल

मथुरा: एक ही बाइक पर सवार पांच किशोर हादसे का शिकार, दो की मौत, तीन घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2019 10:27 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:27 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार दोपहर यमुना स्नान कर एक ही बाइक से घर लौट रहे पांच किशोर सामने से आ रहे कैंटर से जा भिड़े, जिससे उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

RMassive accident in mathura. (Representative Image)- India TV Hindi
RMassive accident in mathura. (Representative Image) Image Source : PTI

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार दोपहर यमुना स्नान कर एक ही बाइक से घर लौट रहे पांच किशोर सामने से आ रहे कैंटर से जा भिड़े, जिससे उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, बलदेव थाना क्षेत्र हथकौली गांव के पांच किशोर महावन के रमण रेती क्षेत्र में यमुना में नहाकर वापस गांव लौट रहे थे तभी नगला हरजीवन गांव के समीप उनकी बाइक सामने से आ रहे आयशर कैंटर ट्रक में जा घुसी, जिससे पांचों किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। उनमें से दो - एरन (15) व सुमित - ने मदद मिलने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने घायल दीपक (15), पाटा (16) व अमन को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परंतु उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत