1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के एटा में कठुआ जैसा कांड, 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा में कठुआ जैसा कांड, 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2018 08:14 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 10:54 am IST

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 18 से बीस साल के बीच बताई जा रही है। बता दें कि उन्नाव, कठुआ और सूरत की घटनाओं के बाद देश में बच्चियों के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

8-year-old girl raped and murdered in Etah- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के एटा में कठुआ जैसा कांड, 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या  

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एटा में कठुआ से मिलते-जुलते एक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां आठ साल की मासूम बच्ची को किडनैप कर रेप किया गया और रेप के बाद मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात रात डेढ़ बजे अंजाम दी गई। बच्ची अपने परिवार के साथ पड़ोस में शादी में आई थी तभी शादी में टेंट लगाने का काम करने वाले एक युवक ने बच्ची को बहाने से किडनैप किया उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।

कई घंटों से जब बच्ची नहीं मिली तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की तो शादी समारोह स्थल से थोड़ी दूर पर एक निर्माणधीन मकान में मासूम बच्ची का शव मिला जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। परिजन बदवहास हालत में बच्ची को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी सोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 18 से बीस साल के बीच बताई जा रही है। बता दें कि उन्नाव, कठुआ और सूरत की घटनाओं के बाद देश में बच्चियों के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत