1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा: सिकंदरा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, ब्लास्ट से मचा हाहाकार

आगरा: सिकंदरा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, ब्लास्ट से मचा हाहाकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 07:42 pm IST

आगरा के सिकंदरा में सोमवार (7 सितंबर) को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग लगने से हाहाकार मच गया।

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, आग से मचा हाहाकार- India TV Hindi
केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, आग से मचा हाहाकार Image Source : INDIA TV

आगरा। आगरा के सिकंदरा में सोमवार (7 सितंबर) को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग लगने से हाहाकार मच गया। आग बूझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आ रही है। आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से फैक्ट्री में लाखों का माल जलकर खाक हो गया है।

SP सिटी आगरा ने बताया कि थाना सिकंदरा क्षेत्र में जूतों में लगने वाले केमिकल बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लगी है। CFO और अन्य फोर्स यहां मौजूद है। दमकल गाड़ियां मथुरा से भी बुलाई गई हैं, आर्मी और एयरफोर्स को इत्तेलाह कर दिया गया है। कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत