1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए- अखिलेश यादव

'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए- अखिलेश यादव

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2021 10:57 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 10:57 am IST

 केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा। राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था। 

Bharat Bandh Successful BJP Nervous says Akhilesh Yadav 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा क- India TV Hindi
'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए- अखिलेश यादव Image Source : PTI

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' को सफल करार दिया और कहा कि 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ-पैर फुला दिए हैं और भाजपा के नेता व समर्थक घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।

सपा प्रमुख ने सोमवार की देर रात ट्वीट किया," 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए हैं। भाजपा के नेता एवं समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिन पूंजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है।''

गौरतलब है कि केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा। राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत