1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: घर में हुआ भयंकर विस्फोट, आग के भड़कने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश: घर में हुआ भयंकर विस्फोट, आग के भड़कने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 03:17 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 05:04 pm IST

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के रोटहा में एक मकान में हुए तेज धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

भदोही (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के भदोही के एक गांव में शनिवार को विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि धमाका पटाखे बनाने वाले एक व्यक्ति के घर में हुआ। धमाका इतना तेज था कि इमारत जमीन में धंस गई और पड़ोसी घरों में दरारें आ गईं।

उन्होंने कहा कि वाराणसी-भदोही मार्ग को रोका गया है और दूर तक फैले मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गईं हैं। जिला के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मलबे से 10 शवों को निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट अख्तर अली के घर में हुआ। प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि आतिशबाजी के भंडार में आग लगने से यह धमाका हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत