1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में हाईवे पर आग का गोला बनी कार, पैसेंजर्स ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

गाजियाबाद में हाईवे पर आग का गोला बनी कार, पैसेंजर्स ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Sep 28, 2021 09:21 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 09:21 pm IST

गाड़ी में सवार लोग मेरठ की तरफ जा रहे थे कि तभी कार से वेब सिटी के पास अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

Car catches fire, Car catches fire Ghaziabad, Ghaziabad Car catches fire- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सड़क पर चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सड़क पर चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना गाजियाबाद में नैशनल हाइवे 9 वेव सिटी के सामने की है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 4 लोग सवार थे और जब आग लगी तो उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार लोग मेरठ की तरफ जा रहे थे कि तभी कार से वेब सिटी के पास अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कार से धुआं निकलते देख उसमें सवार लोगों की घिग्घी बंध गई। उन्होंने किसी तरह गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और उससे कूद गए। थोड़ी ही देर में आग ने तेजी पकड़ ली और वह धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगने की वजह से हाईवे भी जाम हो गया।

बता दें कि इसके पहले भी चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, और ऐसे हादसों में लोगों की जान भी गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कार में सवार सारे लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत