1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: गाय से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्‍त, 4 की मौत 7 घायल

उत्‍तर प्रदेश: गाय से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्‍त, 4 की मौत 7 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 01:08 pm IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज एक भयंकर सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार रास्ते में खड़ी गाय से टकराई।

accident- India TV Hindi
accident

उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में आज एक भयंकर सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार रास्‍ते में खड़ी गाय से टकराई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए। 

जिले के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (उत्‍तर) मधुवन कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह सीतापुर-लखीमपुर रोड पर बदेलिया गांव के निकट हुई। हादसे के वक्‍त कार में 11 लोग सवार थे। ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। 

उन्‍होंने बताया कि जैसे ही कार बदेलिया गांव पहुंची अचानक एक गाय उनकी कार के सामने कूद पड़ी। अचानक सामने आए अवरोध के कारण ड्राइवर का कार से संतुलन खा गया और कार पलट गई। दुर्घटना के बाद स्‍थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। और लोगों को बचान में जुट गए। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं। इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

मृतकों की पहचान सावित्री (35), किरण (30), नीतू (15) और मोहिनी (14) है। शेष घायलों का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्‍ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत