1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. संदिग्ध हालात में हत्या, भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा

संदिग्ध हालात में हत्या, भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2019 04:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 04:54 pm IST

बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में नेता समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

barabanki police- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : TWITTER

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में नेता समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि भाजपा के सहयोगी संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल सिंह की पत्नी स्नेहलता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

राहुल के मुताबिक, शनिवार देर रात वह अपनी पत्नी को लेकर कार से मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव दौलतपुर जा रहे थे। रास्ते में फतेहपुर क्षेत्र में बेलहरा पुल से नहर की पटरी पर जरखा पुल के पास बदमाशों ने उनकी कार रोककर लूटपाट की। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी स्नेहलता को मारा पीटा और विरोध करने पर स्नेहलता को दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों की शादी इसी साल 27 जनवरी को हुई थी।

वहीं, स्नेहलता के पिता रामकुमार ने अपने दामाद पर ही दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही स्नेहलता की ससुराल के लोग कार की मांग कर रहे थे, जो पूरी ना होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी।पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर पुलिस ने पति राहुल और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पति राहुल द्वारा दिये गए बयानों की भी जांच हो रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत