लखनऊ: सीबीआई ने उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच के लिये 20 अधिकारियों का अतिरिक्त विशेष दल गठित किया है। इनमे एसपी, एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। ये सभी 30 जुलाई को दर्ज एक्सीडेंट केस की जांच करेंगे। यह टीम शुक्रवार को दुर्घटना स्थल पर पहुंची और केस की जांच की।
Related Stories
आपको बता दें कि इस केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर की जा रही है। जो टीम पहले से जांच कर रही उसमें 5 अधिकारी थे अब उनको ये अन्य 20 अधिकारी भी केस में मदद करेंगे। ये केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की है टीम है जिसमें सीबीआई के ही एक्सपर्ट्स हैं जिन्हें अलग-अलग लोकेशन से बुलाया गया हैं।