1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 10:53 am IST,  Updated : Nov 16, 2019 10:53 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। एक-दो दिनों में तेज हवा के साथ ठंड भी बढ़ेगी। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। एक-दो दिनों में तेज हवा के साथ ठंड भी बढ़ेगी। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, "जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा। एक-दो दिन में तेज हवा के साथ ठंड बढ़ेगी। तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी इस बार कुछ जल्दी ही मैदानी इलाकों में उतर आई है। संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि ठंड इस बार कुछ ज्यादा पड़ेगी।"

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 15 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 14 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान14़1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत