1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कल से उत्तर प्रदेश के 11 और जिलों में होगा कोरोना वैक्सीनेशन

कल से उत्तर प्रदेश के 11 और जिलों में होगा कोरोना वैक्सीनेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2021 11:10 pm IST,  Updated : May 09, 2021 11:13 pm IST

उत्तर प्रदेश में सोमवार से 11 और ज़िलों में 18 से 44 साल के लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यूपी में आज 1 लाख 50 हज़ार कोवैक्सीन की डोज लखनऊ पहुंच भी गई।

Corona vaccination to start in 11 more districts of UP from Monday- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में सोमवार से 11 और ज़िलों में 18 से 44 साल के लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार से 11 और ज़िलों में 18 से 44 साल के लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यूपी में आज 1 लाख 50 हज़ार कोवैक्सीन की डोज लखनऊ पहुंच भी गई। बता दें कि 18 से 44 साल की उम्र के लोगो को वेक्सीन लगाने का अभियान सात ज़िलों में  1 मई से शुरू हुआ था। अब कल से ये अभियान यूपी के 18 ज़िलों में चलेगा। अब तक 1 करोड़ 37 लाख 22 हज़ार 106 लोगो को कोरोना का टीका लग चुका है।

सरकार ने सबसे पहले अधिक संक्रमण वाले लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में शुरुआत की। अब जबकि संक्रमण दर कुछ कम और रिकवरी दर सुधरती नजर आ रही है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण की गति को भी बढ़ाना चाहते हैं।

अब तय हुआ है कि सोमवार से 11 अन्य जिलों मेें भी टीकाकरण शुरू कराया जाए। इन नए जिलों में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, फीरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। टीकाकरण तेज करने के साथ ही सरकार ने टीके के पर्याप्त प्रबंध के प्रयास प्रयास तेज कर दिए हैं। 

वैक्सीन के लिए योगी सरकार ग्लोबल टेंडर जारी कर चुकी है। इसी बीच कोविशील्ड वैक्सीन की साढ़े तीन लाख डोज की बड़ी खेप मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ पहुंच गई। इन अतिरिक्त 11 में से किसी एक जिले में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को करेंगे।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत