1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मैक्स अस्पताल का कैब चालक संक्रमित, नोएडा सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी सील

मैक्स अस्पताल का कैब चालक संक्रमित, नोएडा सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी सील

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 04:56 pm IST

दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल के कैब चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया।

मैक्स अस्पताल का कैब...- India TV Hindi
मैक्स अस्पताल का कैब चालक संक्रमित, नोएडा सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी सील

नोएडा (उप्र): दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल के कैब चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्र घोषित करते हुए शनिवार को सील कर दिया। कैब चालक सदरपुर कॉलोनी में ही रहता है।

नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने बताया कि पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कैब चालक के तौर पर काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। वह नोएडा के सेक्टर 45 में रहता है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही कैब चालक दिल्ली से नोएडा स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ा। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी।

उमाशंकर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कैब चालक को नोएडा के प्रवेश द्वार पर रोक लिया और उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कैब चालक सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी में रहता है। उसके संपर्क में आए करीब 12 लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है।

उमाशंकर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के खाने-पीने, दवाई आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जिला प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत