1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उप्र में कोरोना संक्रमण के 4,186 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा 2,515 हुआ

उप्र में कोरोना संक्रमण के 4,186 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा 2,515 हुआ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 08:00 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4,186 नये मामले सामने आये जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया।

Coronavirus cases in UP- India TV Hindi
Coronavirus cases in UP Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4,186 नये मामले सामने आये जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,186 नये मामले सामने आये। राज्य में अभी 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

बुलेटिन में कहा गया कि पिदले 24 घंटे में 69 और लोगों की मौत के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,515 हो गयी है। अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 1,58,216 मामले हैं। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई। 

राजधानी लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह तथा प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुई। अब तक इस संक्रमण से सबसे अधिक 309 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई हैं। इस संक्रमण के कारण अब तक लखनऊ में 217, वाराणसी में 125 और मेरठ में 123 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत