1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना वायरस वैक्सीन से हो सकते है नपुंसक, सपा नेता का बयान

कोरोना वायरस वैक्सीन से हो सकते है नपुंसक, सपा नेता का बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2021 11:06 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 11:06 pm IST

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के कोरोना वायरस वैक्सीन नही लगवाने के ऐलान के बाद मिर्जापुर के सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वह भी कोरोना वायरस टीका नहीं लगवाएंगे।

कोरोना वायरस वैक्सीन से हो सकते है नपुंसक, सपा नेता का बयान- India TV Hindi
कोरोना वायरस वैक्सीन से हो सकते है नपुंसक, सपा नेता का बयान Image Source : FILE

लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के कोरोना वायरस वैक्सीन नही लगवाने के ऐलान के बाद मिर्जापुर के सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वह भी कोरोना वायरस टीका नहीं लगवाएंगे। उन्होनें कहा कि कोरोना वैक्सीन में कुछ हो सकता है, जो नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होनें कहा कि कल लोग कहेंगे टीका मारने/आबादी को घटाने के लिए दिया गया था। आप नपुंसक भी हो सकते हैं, कुछ भी हो सकता है।

अखिलेश यादव का ऐलान, नहीं लगवाएंगे कोविड वैक्सीन

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को एलान करते हुए कहा कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी वो टीका नहीं लगवाएंगे। लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं, 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश मे कोरोनावायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। भाजपा ने तो सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो बिना मास्क के सबके साथ बैठा हूं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सब लोग ही बता दो कोरोना कहां है।

मिर्जापुर के सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा
Image Source : ANIमिर्जापुर के सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा का फैलाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है, जिससे कि कोरोना वायरस के नाम पर विपक्ष प्रदेश तथा देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो भाजपा इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है। उन्होंने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म गुरुओं के लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी धमोर्ं के लोगों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या में धार्मिक स्थलों व आम लोगों से नगर निगम द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स माफ कर दिया जाएगा। राम की नगरी कर मुक्त होगी। अयोध्या से आए कई संतों ने अखिलेश के 2022 में मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में खूब विकास हुआ है। अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर विकास के रास्ते पर चलेगा।

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक सुषमा पटेल के पति रंजीत पटेल शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। रंजीत पटेल प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर 2017 का चुनाव लड़े थे। सुषमा पटेल के ससुर दूधनाथ पटेल के अलावा उनकी सास सावित्री पटेल जौनपुर के उनको पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत