1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में कोरोना वायरस से 86 और लोगों की मौत, लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मरे

यूपी में कोरोना वायरस से 86 और लोगों की मौत, लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मरे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 10:47 pm IST

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 6337 नए मरीज भी सामने आए हैं।

Coronavirus in UP, Coronavirus Uttar Pradesh, Coronavirus India, Coronavirus disease, COVID-19- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 6337 नए मरीज भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 से संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4690 पहुंच गई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोविड-19 से मौतों के मामले में लखनऊ 554 के आंकड़े के साथ राज्य में शीर्ष पर पहुंच गया है।

कानपुर में एक दिन में हुई 14 मरीजों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे नंबर पर कानपुर रहा जहां पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है। जिले में अब तक इस संक्रमण से 550 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर और मेरठ में 5-5, प्रयागराज तथा सहारनपुर में 4-4, जालौन में 3, वाराणसी, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, आगरा, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और सुल्तानपुर में 2-2 तथा गाजियाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, पीलीभीत, मैनपुरी, संत कबीर नगर, रायबरेली, फिरोजाबाद, अमरोहा, हापुड़, ललितपुर, शामली, बांदा तथा कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

6337 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 6337 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 869 नए मामले आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 371, प्रयागराज में 342, गौतम बुद्ध नगर में 223, वाराणसी में 222, गोरखपुर में 202 तथा मेरठ में 200 नए मरीजों का पता लगा है। राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 330265 मामले आ चुके हैं इस वक्त 67002 लोगों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 258573 रोगी ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत