1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mukhtar Ansari: डीआईजी जेल ने मंडल कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Mukhtar Ansari: डीआईजी जेल ने मंडल कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 04:39 pm IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा लाने की कवायद तेज होती नजर आ रही है। जिसके चलते जेल प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दे रहा है।

बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी- India TV Hindi
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी Image Source : INDIA TV

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा लाने की कवायद तेज होती नजर आ रही है। जिसके चलते जेल प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दे रहा है। गुरुवार (1 अप्रैल) को डीआईजी जेल प्रयागराज जोन ने मंडल कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आपको बता दे कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली विधायक को यूपी लाने का आदेश जारी किया वैसे ही बांदा का मंडल कारागार का प्रशासन सचेत हो गया। आज बांदा में जेल के डीआईजी ने मंडल कारागार पहुंच कर सुरक्षा संबंधी सभी विषयों पर गहन जांच की और साथ ही जेल का निरीक्षण किया। 

डीआईजी पी एन पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा जो भी निर्देश हमको मिलेंगे हम उसका पालन करेंगे। एक अन्य सवाल 'मुख्तार अंसारी को किस बैरक में रखा जाएगा' पर डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इसका जवाब हम नहीं दे सकते। साथ ही विधायक के स्वास्थ्य को लेकर भी जेल प्रशासन चिंतित है। डीआईजी ने कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए हैं।

'मुख्तार अंसारी के बांदा जेल आने के आसार कब तक है' इस सवाल को डीआईजी जेल टाल गए। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं है कि मुख्तार अंसारी को कब तक बांदा जेल शिफ्ट किया जाएगा। सभी विषयों पर मंडल कारागार में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत