1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्लास फैक्टरी में लगी आग, 50 लाख रुपए का सामान तबाह

ग्लास फैक्टरी में लगी आग, 50 लाख रुपए का सामान तबाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2020 12:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 12:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कागज के गिलास बनाने वाली इकाई में आग लगने से करीब 50 लाख रुपए का सामान तबाह हो गया।

Factory fire, goods worth Rs 50 lakhs destroyed- India TV Hindi
Factory fire, goods worth Rs 50 lakhs destroyed

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कागज के गिलास बनाने वाली इकाई में आग लगने से करीब 50 लाख रुपए का सामान तबाह हो गया। पुलिस ने बताया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्टरी के मालिक अंकित गोयल के अनुसार आग में 50 लाख रुपए के कागज के गिलास से भरे 2,000 गत्ते के डिब्बे तबाह हो गए। 

धुएं को देख जमा हो गई भींड़

आग लगते ही धुआं उठने लगा जिसे देखकर आसपास के लोग इक्‍कठ्ठा होने लगे। देखते ही देखते भींड़ लग गई। किसी ने दमकल विभाग में फोन किया तो किसी ने मालिक व अन्‍य लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल गाडि़यों ने आग पर काबू पा लिया था। पर अभी भी आग बुझाने का कार्य जारी है।  

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत