1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Corona Warriors का सम्मान: मशहूर मैंगो मैन हाजी कलीमुल्लाह ने विकसित किया 'डॉक्टर मैंगो'

Corona Warriors का सम्मान: मशहूर मैंगो मैन हाजी कलीमुल्लाह ने विकसित किया 'डॉक्टर मैंगो'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 06:20 pm IST,  Updated : May 03, 2020 06:20 pm IST

आम के उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह, जो 'मैंगो मैन' के नाम से प्रसिद्ध हैं, ने फल की एक नई किस्म विकसित की है और इसे कोरोनवायरस के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में 'डॉक्टर मैंगो' नाम दिया है।

Mango man Haji Kalimullah- India TV Hindi
Mango man Haji Kalimullah

लखनऊ: पूरा देश कोरोना योद्धाओं को सलामी दे रहा है, और अब बारी प्रकृति की है, जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। आम के उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह, जो 'मैंगो मैन' के नाम से प्रसिद्ध हैं, ने फल की एक नई किस्म विकसित की है और इसे कोरोनवायरस के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में 'डॉक्टर मैंगो' नाम दिया है। 'डॉक्टर मैंगो' आम, दशहरी आम के किस्म की तरह है और कहा जाता है कि यह स्वाद में भी बहुत मीठा है।

हाजी कलीमुल्लाह एक भारतीय बागवानी और फल ब्रीडर हैं, जो लखनऊ के पास मलीहाबाद में आम और अन्य फलों के प्रजनन के लिए काफी मशहूर हैं। वह एक ही पेड़ पर 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों को ग्राफ्टिंग तकनीकों का उपयोग करके उगाते हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कालीमुल्लाह मलीहाबाद के आम के बाग में बागों के मालिक हैं।

वह आम की कई किस्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई किस्म के आमों को मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने का काम किया है। उनकी आम की किस्मों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता ऐश्वर्या राय, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कई अन्य लोग शामिल हैं।

उनके द्वारा विकसित आम की एक किस्म अनारकली में दो अलग-अलग खाल और गूदे की दो अलग-अलग परतें होने की जानकारी है। बताया जाता है कि प्रत्येक का स्वाद अलग है। खराब मौसम और बेवक्त बारिश के कारण इस मौसम में आम की फसल गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। लॉकडाउन के कारण आम का निर्यात भी प्रभावित हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत