1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के.के.सचान समाजवादी पार्टी में शामिल

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के.के.सचान समाजवादी पार्टी में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 07:01 pm IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के.के.सचान एवं पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया।

Former national general secretary of BSP K K Sachan and former MLA Mithilesh Katiyar joined Samajwad- India TV Hindi
Former national general secretary of BSP K K Sachan and former MLA Mithilesh Katiyar joined Samajwadi Party Image Source : FILE

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के.के.सचान एवं पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके सचान तथा कानपुर देहात के राजपुर (सिकन्दरा) क्षेत्र की पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

उन्होंने बताया कि भदोही जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश सोनकर भी सपरिवार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चौधरी ने बताया कि सचान और मिथिलेश समेत सपा में शामिल हुए सभी लोगों ने अखिलेश से मिलकर भरोसा दिलाया कि वे वर्ष 2022 में राज्य में सपा की सरकार बनाने के लिए अपने सभी समर्थकों के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे। सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि बसपा के बड़े नेता रहे सचान तथा पार्टी में शामिल हुए अन्य लोगों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत