1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हाथरस के DM को हटाया गया, नए साल से पहले योगी सरकार ने किया कई अधिकारियों का तबादला

हाथरस के DM को हटाया गया, नए साल से पहले योगी सरकार ने किया कई अधिकारियों का तबादला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 07:42 pm IST

नए साल से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई IAS अफसरों का तबादला किया। इनमें हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार भी शामिल हैं।

हाथरस के DM को हटाया गया, नए साल से पहले योगी सरकार ने किया कई अधिकारियों का तबादला- India TV Hindi
हाथरस के DM को हटाया गया, नए साल से पहले योगी सरकार ने किया कई अधिकारियों का तबादला Image Source : ANI/FILE

लखनऊ: नए साल से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई IAS अफसरों का तबादला किया। इनमें हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार भी शामिल हैं। हाथरस में हुए रेप कांड के बाद से ही प्रवीण कुमार को हटाए जाने की मांग हो रही थी।

ऐसे में अब काफी समय बाद यूपी सरकार ने उनका दबादला किया। यूपी सरकार ने हाथरस से प्रवीण कुमार का तबादला कर उन्हें मिर्ज़ापुर का जिलाधिकारी बना दिया है। उनकी जगह पर रमेश रंजन को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। 

इनके अलावा कंचन वर्मा (एमडी ड्रग्स कॉरपोरेशन), मार्कण्डेय शाही (डीएम, गोंडा), श्रुति (डीएम, बलरामपुर), नवनीत चहल (डीएम, मथुरा), नितिन बंसल (डीएम, प्रतापगढ़), संजीव सिंह (डीएम, चंदौली) और कृष्णा करूणेश (वीसी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) का तबादला हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत