1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीजेपी नेता बुक्कल नवाब ने कहा, 'हनुमान जी मुसलमान थे'

बीजेपी नेता बुक्कल नवाब ने कहा, 'हनुमान जी मुसलमान थे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 04:58 pm IST

बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने आज कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे। उन्होंने हनुमान जी के मुसलमान होने के पीछे अपने तर्क भी दिए। 

Bukkal Nawab- India TV Hindi
Bukkal Nawab Image Source : ANI

नई दिल्ली: बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने आज कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे। उन्होंने हनुमान जी के मुसलमान होने के पीछे अपने तर्क भी दिए। बुक्कल नवाज ने कहा, 'हमारा मानना है हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों के अंदर जो नाम रखा जाता है रहमान, रमजान, फरमान, जिशान, कुर्बान आदि जितने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।'

बुक्कल नवाब इससे पहले भी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करते रहे हैं और खुद को हनुमान का भक्त भी बताते रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद बुक्कल नवाब ने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी। 

बुक्कल नवाब से पहले यूपी के सीएम योगी ने एक चुनावी सभा में हनुमान जी को दलित बताया था। इस पर काफी राजनीति हुई थी। कई जगह भगवान हनुमान के मंदिर पर दलितों ने कब्जा करने कोशिश की थी। दलितों का तर्क था कि जब हनुमान जी दलित थे तो इस मंदिर पर भी हमारा अधिकार होना चाहिए। अब एकबार फिर बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी का धर्म बताए जाने पर राजनीति गर्माने के आसार हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत