1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: लखनऊ के शहादतगंज में पति-पत्नी की नृशंस हत्या से हड़कंप, घर में मिली लाश

यूपी: लखनऊ के शहादतगंज में पति-पत्नी की नृशंस हत्या से हड़कंप, घर में मिली लाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2019 10:18 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 10:19 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहादतगंज इलाके में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया।

Lucknow double murder, Lucknow murder, Couple found dead at home- India TV Hindi
Lucknow double murder: Couple found dead at home | India TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहादतगंज इलाके में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिलाल अहमद और उनकी पत्नी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। गुरुवार को दोनों के शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुए जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच पडताल कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हिलाल अहमद एक चिकन कारोबारी थे और उनकी शहर के चौक इलाके में दुकान है।

जानकारी के अनुसार, ये दंपति कानपुर के रहने वाले थे और लखनऊ में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि घर से कप-प्लेट बरामद हुए हैं, जिनमें चाय भी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कातिल कोई जान-पहचान का हो सकता है। मृतकों के परिजन भी मौके पर आ गए हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है। फरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। पुलिस ने कहा है कि विवेचना में बाकी की चीजें साफ हो जाएंगी।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, यह परिवार काफी लंबे समय से किराए के एक मकान में रह रहा था। अहमद की एक बेटी है जो अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती है। बताया जाता है कि सबसे पहले पड़ोसियों ने दंपति की लाश देखी। आसपास काफी खून फैला देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत