1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: गिरफ्तार कांग्रेस नेता को छुड़ाने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

लखनऊ: गिरफ्तार कांग्रेस नेता को छुड़ाने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2020 12:22 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 12:36 am IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शाहनवाज आलम को छुड़ाने के लिए हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने देर रात लाठीचार्ज किया।

लखनऊ: गिरफ्तार कांग्रेस नेता को छुड़ाने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज- India TV Hindi
लखनऊ: गिरफ्तार कांग्रेस नेता को छुड़ाने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शाहनवाज आलम को छुड़ाने के लिए हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने देर रात लाठीचार्ज किया। शाहनवाज आलम को पुलिस ने सीएए, एनआरसी को लेकर हुए प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के मुताबिक शाहनवाज आलम को रिहा कराने के लिए वहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान दल की नेता आराधना मिश्रा पुलिस से बात कर रहे थे। इसी बीच वहां बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Unlock 2: शिक्षण संस्थान-सिनेमाघर रहेंगे बंद, घरेलू उड़ानों-ट्रेन सेवाओं का होगा विस्तार

कोतवाली के अंदर हल्ला हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तादाद ज्यादा थी। पुलिस ने हालात को काबू में करने लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां से भाग गए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत