1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीएसपी सुप्रीमो मायावती नेे कहा- प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जाए

बीएसपी सुप्रीमो मायावती नेे कहा- प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जाए

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:22 pm IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को केन्द्र सरकार से अपील की कि जिस तरह कोटा से छात्रों को भेजने का प्रबंध किया, ठीक उसी तरह प्रवासी मजदूरों को भी उनके घरों तक भेजा जाए ।

प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जाए : मायावती- India TV Hindi
प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जाए : मायावती

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को केन्द्र सरकार से अपील की कि जिस तरह कोटा से छात्रों को भेजने का प्रबंध किया, ठीक उसी तरह प्रवासी मजदूरों को भी उनके घरों तक भेजा जाए । मायावती ने ट्वीट किया, ''कोरोना प्रकोप के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से सर्वाधिक महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य और राज्यों में फंसे लाखों गरीब व मजदूर प्रवासी लोग बेरोजगारी व भुखमरी की मार झेल रहे हैं । उन्हें एक वक्त का भोजन भी सही से नहीं मिल रहा है तथा वे हर हाल में अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें तथा लॉकडाउन के नियमों का भी सही से पालन करते हुए उन्हें विशेष ट्रेनों व बसों आदि से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कराये जैसाकि कोटा से छात्रों को भेजने हेतु किया गया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत