1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ऑटो में दिल्ली से बिहार लौट रहे प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की दुर्घटना में मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

ऑटो में दिल्ली से बिहार लौट रहे प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की दुर्घटना में मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 01:17 pm IST,  Updated : May 16, 2020 01:25 pm IST

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से सबसे अधिक अगर कोई सबसे अधिक प्रभावित हुआ है तो वह है मजदूर वर्ग। पहले खाने की आफत, फिर रहने की और अब घर जाने की।

Migrant worker couple returning from Delhi to Bihar meet with an accident- India TV Hindi
Migrant worker couple returning from Delhi to Bihar meet with an accident Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से सबसे अधिक अगर कोई सबसे अधिक प्रभावित हुआ है तो वह है मजदूर वर्ग। पहले खाने की आफत, फिर रहने की और अब घर जाने की। तकलीफ के आगे घुटने टेकते हुए प्रवासी मजदूर अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़क के रास्ते पैदल ही अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं।

Related Stories

मजदूरों का यही जुनून अब उनपर भारी पड़ रहा है। लगभग प्रत्येक दिन देश के किसी ना किसी हिस्से में दुर्घटना हो रही है, जिसमें सड़क या रेल की पटरियों पर मजदूरों की मौत की खबर आती है। ऐसी हीं एक प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की दुर्घटना में मौत हो गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब यह प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति ऑटो में दिल्ली से बिहार लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर ऑटो को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। ये अपनी ऑटो में दिल्ली से घर दरभंगा जा रहे थे।

यह परिवार दिल्ली में रहकर ऑटो चलाने का काम करता था। इस हादसे में श्रमिक दम्पत्ति का मासूम बच्चा बच गया है। यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के बहलोलपुर के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत