1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में बेकाबू अपराध! बलरामपुर में नाबालिग बच्ची को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश में बेकाबू अपराध! बलरामपुर में नाबालिग बच्ची को जिंदा जलाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 03:33 pm IST

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सोनौड़ी गांव में शुक्रवार को रामू बढ़ई और विश्राम चौरसिया के परिवार के बीच एक दूसरे के घर में पत्थर फेंके जाने के शक में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित रामू बढ़ई ने पडोसी विश्राम चौरसिया की 12 वर्षीय बेटी वंदना को केरोसिन डाल कर उसे जिंदा जला दिया।

girl set on fire- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

बलरामपुर। उत्तर प्रेदश के बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक नाबालिग बालिका को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सोनौड़ी गांव में शुक्रवार को रामू बढ़ई और विश्राम चौरसिया के परिवार के बीच एक दूसरे के घर में पत्थर फेंके जाने के शक में विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित रामू बढ़ई ने पडोसी विश्राम चौरसिया की 12 वर्षीय बेटी वंदना को केरोसिन डाल कर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि विश्राम चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की तैनाती की गयी है और आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गए हैं । उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत