1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्‍वीर को भाई मानते हुए बांधी राखी, खिलाई मिठाई

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्‍वीर को भाई मानते हुए बांधी राखी, खिलाई मिठाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 01:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्रीर नरेंद्र मोदी को सांकेतिक राखी बांधी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी ने भाई होने का फर्ज निभाया है।

Muslim women tie rakhi to Prime Minister Narendra Modi's photo in Varanasi- India TV Hindi
Muslim women tie rakhi to Prime Minister Narendra Modi's photo in Varanasi Image Source : PTI

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्रीर नरेंद्र मोदी को सांकेतिक राखी बांधी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी ने भाई होने का फर्ज निभाया है। दालमंडी इलाके की मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक कानून खत्‍म होने के एक वर्ष के मौके पर पीएम मोदी की तस्‍वीर को राखी बांधकर मिठाई खिलाया।

Related Stories

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते लोकसभा चुनाव से पूर्व मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक जैसी व्‍यवस्‍था को खत्‍म करने का वादा किया था और सरकार गठन के बाद तीन तलाक को पूरे देश से खत्‍म कर दिया। 

वहीं तीन तलाक देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दौर शुरू होने से अब तीन तलाक का भय भी मुस्लिम महिलाओं के मन से खत्‍म हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं का काफी समय से उनको साथ मिलता रहा है। 

इस वजह से पीएम के संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम महिला मंच सहित कई मुस्लिम महिलाओं ने पीएम के द्वारा तीन तलाक को खत्‍म करने के लिए एक व र्ष होने पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत