1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: नोएडा में 167 नए मामले सामने आए, एक की मौत

Coronavirus: नोएडा में 167 नए मामले सामने आए, एक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 01:46 pm IST

गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आज सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित 167 नए मरीज पाए गए है।

noida covid19- India TV Hindi
Coronavirus: नोएडा में 167 नए मामले सामने आए, एक की मौत  Image Source : PTI

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आज सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित 167 नए मरीज पाए गए है। पिछले 24 घंटे के अंदर 186 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई । कोरोना वायरस से जनपद में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से जनपद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित 167 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 186 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,401 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक जनपद में 19,691 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 21,166 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 4,63,103 लोगों के नमूने अब तक कोविड-19 जांच की खातिर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत