1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

नोएडा: फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 01:04 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में सेक्टर 94 ए स्थित पुराने फर्नीचर के बाजार में बुधवार सुबह आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपये का फर्नीचर जलकर खाक होने की आशंका है।

नोएडा: फर्नीचर बाजार...- India TV Hindi
नोएडा: फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में सेक्टर 94 ए स्थित पुराने फर्नीचर के बाजार में बुधवार सुबह आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपये का फर्नीचर जलकर खाक होने की आशंका है। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर 94 स्थित पुराने फर्नीचर के बाजार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फर्नीचर मार्केट में आग तेजी से फैल गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सिंह के अनुसार आग में करोड़ों रुपये का फर्नीचर जल जाने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग और भी भयावह रूप ले सकती थी।

सेक्टर 94 ए में पुराने फर्नीचर तथा सामान की दर्जन भर से ज्यादा दुकानें हैं। यहां पर आग लगने की वजह से दिल्ली से कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा आने वाले लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत