1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: सैलरी मांगी तो मेड को 13वीं मंजिल से नीचे फेंका, मामला दर्ज

नोएडा: सैलरी मांगी तो मेड को 13वीं मंजिल से नीचे फेंका, मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 12:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेड को सैलरी मांगने पर मकान मालिक ने 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

Maid 13th floor, Housekeeper 13th floor, Noida Maid Salary, Maid Salary Noida- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेड को सैलरी मांगने पर मकान मालिक ने 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। PTI Representational

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेड को सैलरी मांगने पर मकान मालिक ने 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 74 में स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी मेड को सैलरी मांगने पर 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, और वह 12वीं मंजिल पर आकर गिर गई। मकान मालिक पर आरोप है कि उसने मेड को 2 महीने से सैलरी नहीं दी थी।

सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में उसके भाई ने मकान मालिक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि अंकित कुमार ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट में बताया कि उसकी ममेरी बहन देव कुमारी सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के एक फ्लैट में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। 2 महीने से मकान मालिक ने उसका वेतन नहीं दिया। रविवार को जब देव कुमारी अपने मकान मालिक से वेतन मांगने गई तो उसने उसके साथ गाली गलौज की।

12वीं मंजिल पर आकर गिरी मेड
अंकित ने बताया कि मकान मालिक ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बहन को 13वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि वह 12वीं मंजिल पर आकर नीचे गिरी। एसीपी ने बताया कि इस मामले में फ्लैट के मालिक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को फ्लैट के मालिक का नाम पता नहीं है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत