1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सवर्ण आंदोलन सही, SC/ST एक्ट का हो रहा दुरूपयोग: ओमप्रकाश राजभर

सवर्ण आंदोलन सही, SC/ST एक्ट का हो रहा दुरूपयोग: ओमप्रकाश राजभर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 09, 2018 10:43 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 10:43 pm IST

ओमप्रकाश राजभर ने एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही करार देते हुए केंद्र सरकार से कहा कि इस कठोर कानून से लोगों को बचाने के लिए वह इस मुद्दे पर फिर से विचार करे।

उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही करार देते हुए केंद्र सरकार से कहा कि इस कठोर कानून से लोगों को बचाने के लिए वह इस मुद्दे पर फिर से विचार करे। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के निर्णय का पूरा समर्थन करते हैं, क्योंकि यह एक बड़े वर्ग के लोगों के लिए किया गया सही निर्णय है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने रविवार को यहां मीडिया से बातचीत में दावा किया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम का दुरुपयोग किया जा रहा है और केंद्र सरकार को इस कठोर कानून से लोगों को बचाने के लिए इस मुद्दे पर फिर से विचार करना चाहिए।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने एक फैसले के जरिए एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामले में स्वत: गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। न्यायालय के इस फैसले को समाज के एक हिस्से ने कानून के प्रावधानों को हल्का किए जाने के तौर पर देखा।

इसको लेकर एससी-एसटी समुदाय ने भारत बंद का आह्वान किया था, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थीं। सरकार ने समुदाय की चिंताओं का निराकरण करने के लिए संसद के मॉनसून सत्र में एससी-एसटी कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक को पारित कराकर न्यायालय के फैसले को पलट दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत